मंझनपुर: गांधी नगर कॉलोनी में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन, लाइट न जोड़ने का लगाया आरोप
मंझनपुर कस्बे के गांधी नगर कालोनी में ग्रामीणों ने रविवार की दोपहर को हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि 15 दिन पहले ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके बाद शनिवार को सभी से पैसा लेकर नया लगाया गया आरोप है कि अब कनेक्शन जोड़ने के नाम पर सौ सौ रुपये मांग़ा जा रहा है। पैसा न देने पर लाइट न जोड़ने की बात बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा कही गई है।