🚨 ऑपरेशन भरोसा: लोहरदगा पुलिस ने बरामद किए 13 गुम मोबाइल फोन, असली मालिकों को लौटाए
लोहरदगा। गुम हुए मोबाइल फोन वापस मिलने से 13 लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई। लोहरदगा पुलिस ने ऑपरेशन भरोसा के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न स्थानों से गुम हुए कुल 13 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस मुख्यालय, झारखंड रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा के निर्देशन में 25 नवंबर 2026 को यह कार्रवाई की गई। बरामद मोबाइल फोन का सत्यापन कर उनके वास्तविक मालिकों की पहचान की गई और सभी 13 मोबाइल संबंधित धारकों को सुपुर्द कर दिए गए।
📱 बरामद मोबाइल फोन में शामिल हैं:
- Motorola – 01
- iQOO – 01
- Realme – 01
- POCO – 01
- iPhone – 01
- Redmi – 02
- OnePlus – 01
- Vivo – 03
- Nova AI – 01
- Nothing Phone – 01
कुल बरामद मोबाइल: 13
इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने के कारण परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। लोहरदगा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर उसकी शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर भी अपना मोबाइल रजिस्टर जरूर करें।
लोहरदगा पुलिस का संदेश:
आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
📍 IHQ PUBLIC INDIA | लोहरदगा की हर खबर, आप तक।
#OperationBharosa #LohardagaPolice #MobileRecovery #IHQPublicIndia #Lohardaga
Lohardaga, Lohardaga | Nov 25, 2026