जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस की अदलिया कमेटी गठित, 24 लोगों को मिली जिम्मेदारी
झारखंड न्यूज़ 24 लोहरदगा इमरान हुसैन #ihqpublicindia
लोहरदगा। जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस, लोहरदगा की ओर से सोमवार को न्यू रोड अतार कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हाजी सिकंदर अंसारी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से जिला अदलिया कमेटी का गठन किया गया। गठित कमेटी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन करते हुए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
जारी सूची के अनुसार हाजी सिकंदर अंसारी को सरपरस्त, सवाहारत हुसैन को नाजिम-ए-आला, मनोवर अंसारी को सदर, सेराज अंसारी को सेक्रेटरी, यासीन अंसारी को नायब सेक्रेटरी तथा हाजी मुमताज अंसारी को खजांची बनाया गया है।
वहीं, कमेटी के सदस्य के रूप में रुस्तम अंसारी, सईद अंसारी, जाकिर अंसारी, मंसूर अंसारी, समून अंसारी, शरीफ अंसारी, हसीब अंसारी, गुलाम सरवर, जुल्फान अंसारी, मोजाहिर अंसारी, भुट्टो अली अंसारी, परवेज आलम, जमरूल अंसारी, नसीम अंसारी, आफताब अंसारी, मुमताज अंसारी, हसिबुल अंसारी एवं मोख्तार अंसारी को शामिल किया गया है।
दस्तावेज के अनुसार नवगठित अदलिया कमेटी 23 नवंबर 2026 से प्रभावी होगी तथा इसका कार्यकाल पांच वर्षों का निर्धारित किया गया है। बैठक में कमेटी गठन पर सर्वसम्मति बनी। संगठन की ओर से नई कमेटी के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की पहल की गई है।