टीकमगढ़: टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित, डिप्टी कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं, 103 आवेदनों पर हुई सुनवाई
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय के निर्देश अनुसार मंगलवार को टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई में 103 आवेदनों पर सुनवाई की गई है। आवेदन पत्र को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।