टीकमगढ़: सूड़ा धर्मपुरा गांव में 15 वर्षीय नाबालिक को सांप ने काटा, झाड़-फूंक में फंसे परिजन, डॉक्टर ने मृत घोषित किया
टीकमगढ़ जिले के सूड़ा धर्मपुरा गांव में मंगलवार को एक 15 वर्षीय नाबालिक रवीना को सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। अंधविश्वास के चलते परिजन नाबालिक को झाड़ फूंक के लिए बगाज माता मंदिर ले गए लेकिन वहां उसे कोई आराम नहीं लगा। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने नाबालिक को देखकर मृत घोषित कर दिया।