कोलायत: कोलायत के लखासर में भीषण आग, किसान की झोपड़ी जलकर हुई राख, लाखों का नुकसान, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की
कोलायत क्षेत्र के लखासर गांव में अचानक लगी भीषण आग ने एक किसान परिवार को गहरे संकट में डाल दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही देर में पूरा ढांचा राख में तब्दील हो गया।जानकारी के अनुसार आग पेमाराम पुत्र ईश्वरराम मेघवाल की ढाणी में लगी। आग की लपटें तेज होने के कारण झोपड़ी में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जल गया।