कोचस: डेभरिया में जमीन के विवाद में वृद्ध को मारपीट कर किया गया घायल, कोचस सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
Kochas, Rohtas | Jul 20, 2024 कोचस थाना क्षेत्र के डेभरिया में जमीन के विवाद में एक वृद्ध को मारपीट कर घायल किया गया है। घायल वृद्ध की पहचान डेभरिया गांव के रामानंद पांडे के रूप में की गई है। मारपीट का आरोप सरेया गांव के पीयूष तिवारी पर लगा है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।