कोचस: बाल अपराध से जुड़े मामले में एक युवक को मिला कोचस के पीएचसी में एक सप्ताह तक सामुदायिक सेवा करने का आदेश
Kochas, Rohtas | Jul 19, 2024 बाल अपराध से जुड़े मामले में किशोर न्याय परिषद ने एक युवक को सुधार के लिए अजीबोगरीब सजा सुनाया है। युवक को किशोर न्याय परिषद के द्वारा कोचस के पीएचसी में एक सप्ताह तक सामुदायिक सेवा देने का आदेश दिया गया है। दरअसल कोचस निवासी गोविंद कुमार पर 2022 में बाइक चोरी एवं शराब तस्करी से जुड़े मामले में संलिप्त पाया गया था। हालांकि उस समय युवक नाबालिग था।