इंदौर: जिला जेल के कैदियों के बीच मारपीट व नुकीली चीज से हमले का मामला आया सामने, जेल प्रहरी ने संयोगितागंज थाने में दी तहरीर
Indore, Indore | Jun 20, 2024 इंदौर की जिला जेल में कैदियों के बीच हुए विवाद में नुकीली चीज से घायल करने का मामला सामने आया है। जिसमें जेल प्रहरी राजेंद्र पाटील ने संयोगितागंज थाने पर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें पुलिस ने आरोपी मोनू और शुभम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। वही विवाद में घायल हुए बंदी राजकुमार का भी उपचार जेल प्रबंधन द्वारा कराया गया है।