इंदौर: नगर निगम आयुक्त बने शिक्षक, लालबाग स्थित शासकीय स्कूल में बच्चों की ली क्लास, स्कूल चले अभियान के तहत पहुंचे स्कूल
Indore, Indore | Jun 20, 2024 इंदौर में आज स्कूल चले अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा शासकीय स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने भी लालबाग स्थित शासकीय स्कूल में छोटे बच्चों की क्लास ली। जहां पर उन्होंने बच्चों के साथ ही शिक्षकों से भी चर्चा की। वही बच्चों के साथ बिताए समय को नगर निगम आयुक्त ने एक सुखद अनुभव बताया।