इंदौर: छात्रों के एडमिशन के बाद स्कूल के बंद होने का मामला, परेशान छात्रों व अभिभावकों ने कलेक्टर से मिलकर की शिकायत
Indore, Indore | Jun 20, 2024 इंदौर में एक स्कूल संचालक के द्वारा छात्रों का एडमिशन के बाद स्कूल को बंद करने का मामला सामने आया है,छात्रों के परिजन कलेक्टर से मिलने पहुंचे और इस मामले में मदद की गुहार लगाई है,दरअसल मामला इंदौर के गौरी नगर का है यहाँ कुछ समय पहले तक सेंट पैट्रिक स्कूल था स्कूल संचालक ने आरटीई के तहत 40 से अधिक छात्रों को प्रवेश दिया और संचालक स्कूल बेचकर हुआ गायब।