मंझनपुर: गरई गांव में दबंगों ने दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर महिला और उसकी पांच बेटियों से की मारपीट, एसपी से की शिकायत
सैनी थाना क्षेत्र के गरई गांव में घर में घुसकर महिला और उसकी पांच बेटियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता लक्ष्मी सरोज ने गांव के ही राजेंद्र, राजू और राजकुमार पर घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार।