विदिशा नगर: बुधवार दोपहर विदिशा-सांची रेलमार्ग पर सोठिया अंडरब्रिज के पास ट्रैक पर मिला युवक का करीब दो दिन पुराना शव
बुधवार दोपहर को विदिशा-सांची रेल मार्ग पर सोठिया अंडरब्रिज के नजदीक एक 40 से 45 वर्ष के अज्ञात व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना जीआरपी को दी गई। यह लाश दो दिन पुरानी बताई जा रही है। जीआरपी ने शव को जिला अस्पताल के मरचुरी रूम में रखवाया है। मृतक की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। शव के पास एक टूटा हुआ मोबाइल भी मिला है।