विदिशा नगर: 15 फ़रवरी की रात कामापार मंदिर में गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने विदिशा के 2 युवकों को किया गिरफ्तार
15 फ़रवरी की रात विदिशा-सांची सीमा पर स्थित कामापार मंदिर में प्रह्लाद राजपूत की गोली मार कर हत्या की गई थी। सिर पर गोली लगने से प्रह्लाद की मौके पर ही मौत हो गई थी। मंगलवार को सांची पुलिस ने विदिशा के किलेअंदर निवासी शुभम तिवारी और सिंधी कॉलोनी निवासी शुभम पटेल को गिरफ्तार किया। प्रॉपर्टी को लेकर हत्या होने की बात पुलिस द्वारा बताई गई।