विदिशा नगर: कलेक्ट्रेट में 24 फरवरी को पटवारी परीक्षा में चयनित 113 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का होगा सत्यापन, कलेक्टर ने दी जानकारी
आगामी 24 फरवरी को कलेक्ट्रेट में दो स्थानों पर पटवारी परीक्षा में चयनित 113 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी। मंगलवार को कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने इस प्रक्रिया के लिए नोडल अधिकारी के रूप में एडीएम को पाबंद किया। चार दल गठित करते हुए बारीकी से दस्तावेजों की जांच के संबंध में निर्देशित किया