विदिशा नगर: मंगलवार को कलेक्ट्रेट मे ADM और नपा कार्यालय मे विदिशा विधायक द्वारा की गई जनसुनवाई,82 आवेदनो मे से 53का मौके पर निराकृत
मंगलवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम अनिल डामोर और अन्य अधिकारियों ने की जनसुनवाई तो वहीं नगर पालिका कार्यालय में विधायक मुकेश टंडन और अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा जनसुनवाई की गई। कुल 82 आवेदन इस दौरान फरियादियों द्वारा रखे गए। जिनमें 53 शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया अन्य शिकायतों को संबंधित विभाग को निराकृत करने के लिए प्रेषित किया है