*विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के अंतर्गत बीएलओ का प्रशिक्षण, निर्वाचक नामावली की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में दिनांक 14 नवंबर 2026 को मंदाकिनी भवन, आश्रम हॉल, कालूपुर, कर्वी में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-236 की निर्वाचक नामावली के संबंध में बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रपत्र-6, 7 एवं 8 के माध्यम से नाम जोड़ने, नाम विलोपन एवं संशोधन की प्रक्रिया, महिला मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने तथा निर्वाचक नामावली में फोटो एवं आयु संबंधी त्रुटियों के सुधार के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
साथ ही सभी बीएलओ को डोर-टू-डोर सर्वेक्षण के दौरान मतदाताओं से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर सुपरवाइजर, ग्राम प्रधान, कोटेदार एवं अन्य संभ्रांत व्यक्तियों का सहयोग लेने के निर्देश दिए गए।
निर्वाचक नामावली को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने हेतु सभी संबंधित कार्मिक पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता से कार्य सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि कुल 935 बूथों पर कुल 679595 वोटर हैं एवं यह विशेष अभियान 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक चलेगा।