बाली: बाली में पहलगाम आतंकी हमले की मुस्लिम समाज ने की निंदा, बाली-फालना के मुस्लिम समाज ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Bali, Pali | Apr 30, 2025 बाली मे बुधवार शाम 4.30 बजे बाली-फालना के मुस्लिम समाज ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। समाज ने एसडीएम बाली के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। मुस्लिम समाज ने पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों पर हुए कायराना हमले में 26 लोगों की हत्या की निंदा की। समाज ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।