बाली: धणी उचित मूल्य की दुकान में 331.47 क्विंटल गेहूं के गबन का आरोप, व्यवस्थापक व सह व्यवस्थापक पर फालना थाने में मामला दर्ज
Bali, Pali | Feb 20, 2026 फालना पुलिस थाने में ग्राम सेवा सहकारी समिति धणी के व्यवस्थापक और सहायक व्यवस्थापक के खिलाफ गेहूं गबन का मामला दर्ज किया गया है। उन पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के तहत वितरित किए जाने वाले 331.47 क्विंटल गेहूं के गबन का आरोप है