जमुई: नीमारंग के पास सड़क किनारे पड़ा संदिग्ध बोरा बना चर्चा का विषय, पुलिस जांच के बाद लोगों ने ली राहत की सांस
Jamui, Jamui | Jun 8, 2026 जमुई-खैरा मुख्य मार्ग पर नीमारंग के समीप सोमवार 9 बजे के करीब उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे पड़े एक बोरे में शव होने की सूचना फैल गई। खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर टाउन थाने की पुलिस एवं डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।