जमुई: मंडल कारा में 'बंदी दरबार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, DM ने कारा परिसर में बुद्ध प्रतिमा का अनावरण किया
Jamui, Jamui | Apr 29, 2026 जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष 'बंदी दरबार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी नवीन द्वारा की गई। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने कारा परिसर के भीतर शांति और सद्भाव के प्रतीक भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया और शांति का संदेश दिया। उक्त जानकारी बुधवार की शाम 6:00 बजे दी गई है।