बीना: कृषि उपज मंडी में एसडीएम का औचक निरीक्षण, कर्मचारियों और व्यापारियों पर कार्रवाई के निर्देश
Bina, Sagar | Oct 14, 2025 एसडीएम ने औचक निरीक्षण के दौरान कृषि मंडी कार्यालय में ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहे कर्मचारियों का वेतन काटने के लिए निर्देशित किया। वही मंडी प्रांगड़ में किसानों के लिये अनाज रखने की जगह पर व्यापारियों ने अपना अनाज रख कब्जा कर रखा था, जिस पर एसडीएम ने कृषि मंडी अधिकारी के लिये व्यापारी का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश मौके पर दिए।