बीना: एसडीएम ने सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण, अस्पताल प्रबंधन को दिए ज़रूरी दिशा-निर्देश
Bina, Sagar | Oct 14, 2025 अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को एसडीएम विजय डेहरिया ने अपनी टीम के साथ सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने सफाई व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया। एसडीएम ने रोगी कल्याण समिति में फंड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दानदाताओं एवं मेडिकल स्टोर संचालकों से चर्चा की।