बीना: ग्राम बसाहरी के पास दर्दनाक हादसा, दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत
Bina, Sagar | Oct 13, 2025 बाइक सवार राहुल पिता जय सिंह निवासी सुसनेर जो अपनी पत्नी एवं तीन बच्चों के साथ प्लास्टिक का सामान बेचने सुसनेर से टीकमगढ़ जा रहे थे। तभी खिमलासा रोड ग्राम बसहरी के पास सोमवार को अज्ञात बाइक चालक से टक्कर हो गई जिसमें बाइक चालक के 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई ,वहीं बाइक चालक एवं उसकी 8 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। साथ ही दूसरा अज्ञात बाइक चालक भी घायल हो गया।