बीना: निवाड़ी टांडा में 28 वर्षीय महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | Oct 13, 2025 28 वर्षीय कलावती बंजारा निवासी निवाड़ी टांडा ने अपने घर में अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे महिला की तबीयत बिगड़ गई। महिला की हालत देख परिजन सोमवार को सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां पर महिला का उपचार जारी है वहीं अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना बिना थाने को दी है।