सूरजगढ़: पीरी बाजार थाना पुलिस ने विशेष अभियान में वाहनों और संदिग्धों की जांच की
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर रविवार को पीरी बाजार पुलिस ने खैरा-महिसोनी सड़क में विशेष समकालीन अभियान चलाकर वाहनों एवं संदिग्धों की जांच की. अपराह्न 9 बजे तीन घंटा चले इस अभियान में 100 अधिक वाहनों की जांच कर 8 वाहनों से 7500 रुपये शमन राशि वसूली गई. यहां कोई भी व्यक्ति नशा सेवन की स्थिति में नहीं पाया गया.