ख़बर रामनगर से है जहां महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नर्मदेश्वर शिव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालगण भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में पहुंचते रहे। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। रविवार दोपहर 12 बजे तक भीड़ देखने को मिली