शामली: शामली में पुलिस से बात न बनने पर डीएम आलोक यादव ने दिखाई सूझबूझ, अंकित बालियान के परिजनों को समझाया
Shamli, Shamli | Aug 27, 2026 शामली में बुधवार की शाम हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या की वारदात के बाद शोकाकुल परिजन वर्मा मार्किट के पास शव को सड़क पर लेकर बैठ गए थे, जिसके चलते आवागमन भी बाधित हो गया था। इस दौरान पुलिस अफसरों द्वारा की जा रही जल्दबाजी और समझाइश काम नही आने पर डीएम शामली आलोक यादव स्वयं मौके पर पहुंचे और परिजनों को सख्त से सख्त और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।