पटना ग्रामीण: पटना DM, प्रमंडलीय आयुक्त और SSP ने किया मल्टी मॉडल हब का निरीक्षण, जाम की समस्या का होगा समाधान
प्रमंडल आयुक्त, DM और एसएसपी ने शनिवार की सुबह करीब 11:00 बजे मल्टी मॉडल हब और पटना जंक्शन के आसपास के एरिया का निरीक्षण किया। इससे पहले यहां बुलडोजर वाली कार्रवाई करते हुए सड़क के किनारे जितने भी अतिक्रमण थे उन्हें हटाया गया है। इसे लेकर भी जानकारी दी गई है कि पटना जंक्शन के आसपास के एरिया को व्यवस्थित करने के लिए यह अतिक्रमण हटाया गया है।