पटना ग्रामीण: न्यू बायपास रोड पर 2 शातिर कार से बैग ले भागे, बैग में थे करीब 30 से 40 लाख रुपए के गहने
कंकड़बाग थाना अंतर्गत न्यू बाइपास रोड पर शातिरों ने झांसा देकर एक व्यक्ति का बैग लूट लिया। पीड़ित विदेशी मार्केटिंग कंपनी में कार्यरत एक वरिष्ठ अधिकारी है। उनके बैग में करीब 30 से 40 लाख रुपए के गहने, लैपटॉप और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स थे। इस घटना की शिकायत पर कंकड़बाग थाना पुलिस जांच में जुटी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।