पटना ग्रामीण: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर CM नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में किया मंथन
1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस मौके पर गृह मंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष विभागीय उपलब्धियों और भावी कार्यक्रमों का प्रजेंटेशन दिया गया।