पटना ग्रामीण: गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सिटिजन सर्विस पोर्टल किया लॉन्च, लोगों को नहीं लगाने पड़ेंगे कार्यालय के चक्कर
बिहार पुलिस ने आम लोगों को बेहतर और त्वरित सेवाएं देने के उद्देश्य से 'सिटीजन सर्विस पोर्टल' लॉन्च किया है। शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे पुलिस मुख्यालय में गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने इसका उद्घाटन किया। गृह मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि पुलिस सेवाएं अब डिजिटल माध्यम से सीधे लोगों के घर तक पहुंचें।