बड़ौद: देर रात्रि SP दिलीप कुमार सोनी थाना बड़ौद पहुंचे, व्यवस्थाओं और अपराध नियंत्रण का जायजा लिया
जिला पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने शुक्रवार देर रात्रि 10 बजे थाना बड़ौद का आकस्मिक निरीक्षण किया। थाना प्रभारी निरीक्षक रूपसिंह बैस सहित थाना बल की उपस्थिति में एसपी ने पुलिसिंग से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं एवं कार्यों की समीक्षा की,निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मालखाना,शस्त्रागार एवं बंदीगृह सहित थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।