फुल्लीडूमर: चोन्हा बथान गांव के पास बांध में डूबे चरवाहा युवक का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
चोन्हा बथान गांव के पुनरी हीरा बांध में डूबने से कैथा पंचायत के बछौर गांव के 35 बर्षीय चरवाहा युवक अंगद यादव की मौत हो गई। रविवार की सुबह युवक का शव बांध में उपलाया पाया गया। युवक के डूबने की सूचना पाकर सीओ मनोज कुमार ने गोताखोरों से खोजने की कोशिश की। परंतु देर शाम तक शव का पता नहीं चला। रविवार की सुबह बांध के पानी की सतह पर उपलाया हुआ मृतक का शव मिला।