"40 दिन से बंद कोडला-सांबरा सड़क, उरेई गांव के पास ढहा डंगा; ग्रामीण परेशान"
भरमौर,रिपोर्ट नवीन शर्मा
चंबा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र में कोडला-सांबरा संपर्क मार्ग पिछले 40 दिनों से बंद है। उरेई गांव के पास डंगा ढहने और लैंडस्लाइडिंग के कारण आवाजाही ठप है। ग्रामीणों का आरोप है कि PWD विभाग को सूचना देने और डीसी चंबा को ज्ञापन सौंपने के बावजूद सड़क बहाली का काम शुरू नहीं हुआ। अब ग्रामीणों के सामने जरूरी खाद्य सामग्री की कमी का संकट खड़ा होने लगा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क बहाल करने की मांग की है।
#ChambaNews #Bharmour #KodlaSambraRoad #HimachalNews #UreiVillage #PWD #RoadBlocked #चंबा #भरमौर #हिमाचलप्रदेश #HimachalFastTV
Morang, Kinnaur | Oct 15, 2026