"लाहौल-स्पीति में बर्फबारी का कहर, 3 प्रमुख दर्रों पर वाहनों की आवाजाही बंद"
लाहौल-स्पीति,रिपोर्ट नवीन शर्मा
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में लगातार बर्फबारी के चलते शिंकुला टॉप, बारालाचा ला और कुंजुम टॉप की ओर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। कोकसर और जिस्पा में भी बर्फबारी से सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने और खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
#LahaulSpiti #HimachalPradesh #Snowfall #ShinkulaTop #BaralachaLa #KunzumPass #HimachalNews #SnowfallAlert #TrafficAdvisory #HimachalFast
Morang, Kinnaur | Oct 15, 2026