मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तीसरे दिन हाथी महोत्सव, बारिश के बीच बरखा ने महावत को अभिवादन किया
Manpur, Umaria | Sep 26, 2026 बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के परासी गेट के समीप आयोजित हाथी महोत्सव तीसरे दिन पूरे उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। आज फिर नन्हे हाथी कृष्णा और बरखा की भाई बहन की जोड़ी ने सभी को खूब रिझाया। जहां एक ओर कृष्णा अपनी बहन बरखा की टांग खींचता दिखा तो दूसरी ओर बरखा ने अपने प्रशिक्षक महावत को सैल्युट कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।