#श्रीनगर में भाजपा को बड़ी मजबूती, महापौर आरती भंडारी के नेतृत्व में 10 पार्षद भाजपा में शामिल
श्रीनगर। नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी और वरिष्ठ समाजसेवी लखपत सिंह भंडारी के नेतृत्व में 10 पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इसमें कांग्रेस के दो पार्षद अनुराग चौहान और राजकुमार भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में सभी ने भाजपा का दामन थामा।
10 पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से श्रीनगर नगर निगम में भाजपा की स्थिति और मजबूत हुई है। इस घटनाक्रम को स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
विकास की राजनीति को मिला नया संबल।
भाजपा के साथ बढ़ता जनविश्वास। 🚩
#श्रीनगर #भाजपा #आरतीभंडारी #पुष्करसिंहधामी #महेंद्रभट्ट #धनसिंहरावत #BJP #Uttarakhand #नगरनिगमश्रीनगर
Pauri, Garhwal | Aug 19, 2026