प्रतापगढ़: खुटगढ़ ग्रामीण सेवा शिविर में पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिला, पट्टे वितरित कर आवास व शौचालय योजनाओं का भी लाभ
राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिलेभर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत सोमवार को पंचायत समिति धमोत्तर की ग्राम पंचायत खुटगढ़ में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने मौके पर ही आमजन की समस्याओं का समाधान करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र ग्रामीणों तक पहुंचाया। शिविर के दौरान 8 पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। वहीं