नीट-2026 परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ बुधवार को विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। कांग्रेसजन कांग्रेस भवन , चाईबासा में इकट्ठा हुए यहां जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन करने के बाद विरोध जताते पुतलों को आग के हवाले किया गया।