हरसूद: कृषि उपज मंडी हरसूद में शुक्रवार से 6 दिनों तक नीलामी कार्य रहेगा बंद
कृषि उपज मंडी हरसूद में शुक्रवार 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक नीलामी कार्य बंद रहेगा। मंडी आने वाले किसानों को परेशानी ना हो इसलिए गुरुवार दोपहर 1:45 बजे के लगभग मंडी सचिव मोहनलाल भदनेकर ने बताया कि धनतेरस, दीपावली एवं भाई दूज के चलते कृषि उपज मंडी हरसूद में 6 से 11 अक्टूबर तक नीलामी कार्य बंद रहेगा।