कोडरमा: बिरसा सांस्कृतिक भवन में मोहर्रम को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, हाई कोर्ट के SOP का पालन करने की अपील
मुहर्रम पर्व के मद्देनज़र जिला स्तर पर शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बिरसा सांस्कृतिक भवन में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त श्री ऋतुराज ने की। बैठक में जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ समाज के प्रबुद्ध जन एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।