कोडरमा: इंदरवा के सलेडीह में बिजली का पोल गाड़ते समय हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत इन्दरवा में 11 हजार हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नवादा (बिहार) निवासी टाटा राजवंशी पिता मनोज राजवंशी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के सहयोगी रौशन कुमार ने बताया कि वे लोग एक निजी कंपनी के अंदर बिजली पोल गाड़ने का कार्य करते हैं।