कोडरमा: बरसात के दौरान जिले में बिजली कटौती से लोगों को अंधेरे में जहरीले जंतुओं का डर, नियमित बिजली आपूर्ति की मांग #jansamasya
जिले भर में बिजली की नियमित कटौती से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर मोहम्मद मुबारक के द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों से बरसात के मौसम को देखते हुए कम से कम 22 घंटे बिजली आपूर्ति करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में बिजली कटौती होने से शाम के समय खासकर जहरीले सांप बिच्छू और कीड़े मकोड़े का डर लगा रहता है।