कोडरमा: योगियातिल्हा में मशरूम खाने से एक परिवार के चार लोगों की बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में सदर अस्पताल से रेफर
कोडरमा में बारिश के बाद बड़ी मात्रा में बाजारों में मशरूम के अलग-अलग प्रजाति की बिक्री हो रही है। मंगलवार को जंगली मशरूम खाने से जयनगर प्रखंड के योगियातिल्हा में एक परिवार के दो महिला और दो पुरुष फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए हैं। मशरूम खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजन सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लेकर पहुंचे।