कोडरमा: वित्तीय समावेशन अभियान के तहत कोडरमा ब्लॉक की तीन पंचायतों में शिविर का आयोजन
भारत सरकार के निर्देशानुसार वित्तीय साक्षरता को बढ़ाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग एवं बीमा जैसी वित्तीय सुविधाओं को पहुँचाने के उद्देश्य से फाइनेंशियल इंक्लूजन (वित्तीय समावेशन) अभियान की शुरुआत आज से ग्राम पंचायत स्तर पर हो गई।अभियान के तहत एक जुलाई को कोडरमा ब्लॉक की तीन पंचायतों— झुमरी, जरगा एवं कोलगरमा में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया।