फिरोज़ाबाद: गांव कोरारी खेड़ा के समीप सब्जी लेने जा रहे सायकिल सवार वृद्ध को टैक्टर ट्राली ने रौदा, हुयी दर्दनाक मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव कोरारी खेड़ा के समीप तेज रफ़्तार टैक्टर ट्राली ने सायकिल सवार वृद्ध को रौद दिया। जिससे सायकील सवार ॐ प्रकाश नामक वृद्ध की मौत हुयी है। बताया जाता है सायकिल सवार वृद्ध सब्जी लेने जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक वृद्ध खेड़ा खुर्द का निवासी बताया है।