सहजनवा: गीडा इलाके में दर्दनाक घटना: लापता अधेड़ का शव आमी नदी में मिला, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हुई गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शनिवार शाम से लापता 60 वर्षीय रामतेज का शव रविवार को आमी नदी में उतराता मिला, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, रामतेज शनिवार शाम करीब सात बजे नित्यकर्म के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे।