अशोक नगर: अशोकनगर: इंस्टाग्राम से प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो से ₹1.30 करोड़ की ठगी, तांत्रिक समेत 4 गिरफ्तार
अशोकनगर में सोशल मीडिया पर दोस्ती कर नाबालिग युवती को प्रेमजाल में फंसाने, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में आदित्य सिंह तोमर, आयुषी चौहान, आकाश चौहान और आर्यन सोनी को गिरफ्तार किया है।