रसूलाबाद: सिठउपुरवा में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने 1 व्यक्ति पर लाठी, डंडों व कुल्हाड़ी से किया हमला, आधा दर्जन पर मामला दर्ज
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नरायनपुर सिठऊपुरवा निवासी जयपाल सिंह पुत्र मुंशीलाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर देकर बताया कि बीते 26 अक्टूबर 2025 को अनुरुद्ध के घर के दरवाजे पर विपक्षीगण एक राय होकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और बुरी तरह मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी